नगर निगम की सफाई में लापरवाही: टूटी स्लैब और फैली गंदगी से काशी के सुंदरीकरण पर ग्रहण, VIP रोड पर हादसे काअंदेशा

 नगर निगम की सफाई में लापरवाही: टूटी स्लैब और फैली गंदगी से काशी के सुंदरीकरण पर ग्रहण, VIP रोड पर हादसे काअंदेशा  

 विक्की मध्यानी  




 वाराणसी |प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस की VIP रोड गिलट बाजार लबे रोड पर नगर निगम के सफाई अभियान की पोल खुल गई है। जहां एक ओर काशी को विश्वस्तरीय पर्यटन नगरी बनाने के लिए करोड़ों की योजनाएं चल रही हैं, वहीं VIP रोड पर बरती जा रही लापरवाही शहर की छवि धूमिल कर रही है।  

गिलट बाजार रोड शहर की महत्वपूर्ण VIP रोड है, जहां अक्सर VIP मूवमेंट होता है। साथ ही रोजाना लाखों की संख्या में अधिवक्ता, राहगीर, सरकारी कर्मचारी, दर्शनार्थी व छात्रों का आवागमन होता है। नाला सफाई के दौरान कर्मचारियों ने कई जगह पत्थर की स्लैब तोड़कर खुली छोड़ दी हैं। नाले से निकाली गई सिल्ट और कचरा भी कई जगह सड़क किनारे ही पड़ा है।  



*सुंदरीकरण पर संकट:* टूटी सड़कें और फैली गंदगी स्मार्ट सिटी के तहत हो रहे सुंदरीकरण के प्रयासों को पलीता लगा रही है। देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं के सामने काशी की गलत तस्वीर पेश हो रही है। 


*स्वास्थ्य और सुरक्षा को खतरा:* खुले गड्ढे व टूटी स्लैब राहगीरों, बुजुर्गों और स्कूली बच्चों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं। कई लोग गिरकर चोटिल हो चुके हैं। VIP मूवमेंट के दौरान भी यह बड़ी दुर्घटना का सबब बन सकते हैं। सड़क पर पड़ी गंदगी से उठती दुर्गंध, मच्छरों के प्रकोप और संक्रामक रोग फैलने का खतरा कई गुना बढ़ गया है। 


स्थानीय लोगों का आरोप है कि सफाई के नाम पर विभाग सिर्फ खानापूर्ति कर रहा है। पीएम के संसदीय क्षेत्र की VIP रोड पर इस तरह की लापरवाही गंभीर चिंता का विषय है। नागरिकों ने चेताया है कि समय रहते संज्ञान नहीं लिया गया तो किसी बड़ी अनहोनी से इनकार नहीं किया जा सकता। 


क्षेत्रीय लोगों ने नगर आयुक्त से मांग की है कि अविलंब टूटी स्लैब बदलवाई जाए, सड़क से गंदगी हटाई जाए और लापरवाह कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने