वाराणसी: भेलूपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा वांटेड हिस्ट्रीशीटर, खोजवा चौकी प्रभारी की मुस्तैदी से 25 साल पुराने मामले में गिरफ्तारी

 वाराणसी। अपराध और अपराधियों पर लगाम कसने के लिए वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट द्वारा चलाए जा रहे अभियान के


तहत भेलूपुर पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस टीम ने करीब 25 साल पुराने आर्म्स एक्ट के मामले में फरार चल रहे एक शातिर हिस्ट्रीशीटर को उसके घर से धर दबोचा है।

पुलिस उपायुक्त (काशी जोन) के सख्त निर्देश और सहायक पुलिस आयुक्त (भेलूपुर) के पर्यवेक्षण में यह ठोस कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शीतल गुप्ता (43 वर्ष), निवासी कुसुम पैलेस आवास, किरहिया (थाना भेलूपुर) के रूप में हुई है। आरोपी के पिता का नाम स्व. लाले गुप्ता है।पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी पर आर्म्स एक्ट (धारा- 3/25) के तहत साल 2001 (मु.अ.सं 427/2001) में मुकदमा दर्ज हुआ था। इसी मामले में एसीजेएम 05 न्यायालय, वाराणसी से उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। शुक्रवार (29 मई) को दोपहर करीब 12:35 बजे पुलिस टीम ने सटीक मुखबिरी के आधार पर घेराबंदी कर आरोपी को उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी भेलूपुर थाने का घोषित हिस्ट्रीशीटर भी है। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

खोजवा चौकी प्रभारी मनोज चौहान की सक्रियता रही अहम

इस गिरफ्तारी अभियान का नेतृत्व भेलूपुर थाना के प्रभारी निरीक्षक दुर्गा सिंह ने किया, लेकिन इस पूरे ऑपरेशन में खोजवा चौकी प्रभारी (उप-निरीक्षक) मनोज कुमार चौहान की भूमिका विशेष रूप से सराहनीय रही। क्षेत्र में उनकी पैनी नजर, अपराधियों पर उनकी पकड़ और त्वरित निर्णय लेने की क्षमता के चलते ही सालों से फरार चल रहे इस शातिर अपराधी को कानून के शिकंजे में लाया जा सका। कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों की धरपकड़ में उनकी यह मुस्तैदी क्षेत्रीय लोगों के बीच भी चर्चा का विषय बनी हुई है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:दुर्गा सिंह (प्रभारी निरीक्षक, थाना भेलूपुर)मनोज कुमार चौहान (उप-निरीक्षक/चौकी प्रभारी खोजवा, थाना भेलूपुर)अनुराग यादव (कांस्टेबल, थाना भेलूपुर)अच्छेलाल (कांस्टेबल, थाना भेलूपुर)

#VaranasiPolice

#UPPolice

#Bhelupur

#VaranasiNews

#CrimeNewsVaranasi

#HistorySheeterArrested

#PoliceAction

#Varanasi

#AchookRanniti

#ZeroTolerance

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने