डॉ. आशुतोष मिश्रा ने पुलिस से लगाई सुरक्षा की गुहार (पढ़ें अस्पताल का पूरा पक्ष)
वाराणसी, 9 जून 2026:
दुर्गाकुंड स्थित 'पेनेशिया हॉस्पिटल' (Panacea Hospital) के बाहर आज कुछ अराजक तत्वों द्वारा किए गए हंगामे और विरोध प्रदर्शन के पीछे एक सोची-समझी साजिश और ₹50 लाख की रंगदारी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अस्पताल के प्रबंधकों— डॉ. आशुतोष मिश्रा और डॉ. पल्लवी मिश्रा ने सामने आकर इस पूरे विवाद का सच उजागर किया है और पुलिस व जिला प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।
क्या है पूरा मामला? (अस्पताल का आधिकारिक बयान)अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. आशुतोष मिश्रा के अनुसार, यह पूरा विवाद इलाज में लापरवाही का नहीं, बल्कि अस्पताल को बदनाम कर मोटी रकम ऐंठने की साजिश का है। मामले की सच्चाई इस प्रकार है:
मरीज की अपनी लापरवाही: मंजू सिंह नामक एक महिला मरीज का पेनेशिया हॉस्पिटल में सफल ऑपरेशन किया गया था। डॉक्टरों द्वारा मरीज को सख्त हिदायत दी गई थी कि ऑपरेशन के ठीक 30 दिनों के भीतर अस्पताल आकर अपना 'डीजे स्टेंट' (DJ Stent) रिमूवल (निकलवा) करा लें।
*लेकिन मरीज और उनके परिजन इस जरूरी प्रक्रिया को भूल गए।या अन्य स्थान से कराया इलाज:*
एक समय बीतने के बाद मरीज ने पेनेशिया हॉस्पिटल आने के बजाय किसी अन्य चिकित्सा संस्थान से स्टेंट रिमूवल कराया,या करना भूल गए
अपनी मर्जी और लापरवाही का आरोप अस्पताल पर अनर्गल लगा रहे हैं।
₹50 लाख की रंगदारी की मांग:
डॉक्टरों का आरोप है कि पिछले दो सालों से मरीज के परिजन अस्पताल प्रबंधन को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं और रंगदारी के रूप में 50 लाख रुपये की मोटी रकम की मांग कर रहे हैं। पैसे न देने पर अस्पताल को बदनाम करने और डॉक्टरों को देख लेने की धमकियां दी जा रही हैं।
जांच से भाग रहे हैं आरोपी, आज अस्पताल पर किया हमला
डॉ. आशुतोष मिश्रा ने बताया कि इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO), वाराणसी द्वारा की जा रही है। अस्पताल प्रशासन जांच में पूरा सहयोग कर रहा है, लेकिन शिकायतकर्ता पक्ष जांच प्रक्रिया में सहयोग करने के बजाय केवल दबाव बनाने की राजनीति कर रहा है। जब भी जांच आगे बढ़ती है, ये लोग अस्पताल के बाहर आकर गुंडागर्दी और तोड़फोड़ की कोशिशें शुरू कर देते हैं।
इसी क्रम में, आज दिनांक 9 जून को मरीज मंजू सिंह का बेटा (शुभम सिंह, निवासी करौंदी, वाराणसी) अपने साथ करीब 15-20 अज्ञात और उग्र साथियों को लेकर पेनेशिया हॉस्पिटल के मुख्य गेट पर आ धमका। इन लोगों ने अस्पताल के सामने खड़े होकर डॉक्टरों को डराने-धमकाने और वहां का माहौल खराब करने की नीयत से भारी उद्दंडता की। इस पूरी घटना के पुख्ता वीडियो साक्ष्य और सीसीटीवी फुटेज अस्पताल प्रशासन के पास सुरक्षित हैं।
जिला प्रशासन और भेलूपुर पुलिस से त्वरित कार्रवाई की मांग**
अस्पताल में भर्ती मरीजों की सुरक्षा और डॉक्टरों की जान को खतरे में देखते हुए डॉ. आशुतोष मिश्रा और डॉ. पल्लवी मिश्रा ने वाराणसी जिला प्रशासन तथा थाना भेलूपुर पुलिस से तत्काल कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
डॉक्टरों का कहना है कि यदि इन रंगदारी मांगने वाले तत्वों और उपद्रवियों पर जल्द नकेल नहीं कसी गई, तो अस्पताल परिसर में कोई भी बड़ी या अनहोनी घटना घट सकती है। अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को उपद्रव के वीडियो सौंपकर आरोपियों के खिलाफ सख्त धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की लिखित शिकायत दी है।
