शिवपुर में ‘द रेमंड शॉप’ का भव्य शुभारंभ, प्रीमियम फैशन कलेक्शन की मिलेगी सुविधा

 मुख्य अर्चक श्रीकांत मिश्रा ने किया उद्घाटन, भाजपा प्रदेश मंत्री शैलेश पांडेय समेत कई गणमान्य लोग रहे मौजूद






वाराणसी शहर के सुद्धीपुर स्थित शिवपुर बाईपास पर शुक्रवार को प्रतिष्ठित फैशन ब्रांड रेमंड के नए प्रतिष्ठान द रेमंड शॉप का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य अर्चक श्रीकांत मिश्रा मौजूद रहे। उन्होंने प्रतिष्ठान का उद्घाटन किया। इस दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा उत्तर प्रदेश के प्रदेश मंत्री एवं वाराणसी एयरपोर्ट के प्रोटोकॉल प्रभारी शैलेश पांडेय तथा युवा नेता आयुष जायसवाल उपस्थित रहे।

प्रतिष्ठान के अधिष्ठाता अजय मित्तल एवं विपुल तिबरेवाल ने बताया कि शोरूम में रेमंड ब्रांड के प्रीमियम फैब्रिक, आधुनिक परिधान और स्टाइलिश कलेक्शन की विस्तृत रेंज उपलब्ध होगी। यहां ग्राहकों को फैशन के नवीनतम ट्रेंड के साथ बेहतर गुणवत्ता वाले परिधानों की खरीदारी का अवसर मिलेगा। उनका उद्देश्य काशीवासियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की फैशन गुणवत्ता और खरीदारी का बेहत

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने