वाराणसी। कैथी स्थित मारकंडे महादेव संगम घाट पर बीते 10 अक्टूबर को गंगा में डूबने से हुई साहिल सिंह की मौत का
वीडियो सामने आया है। साहिल फूलपुर थाना क्षेत्र के बाबतपुर अंतर्गत घमहापुर का रहने वाला था।
सामने आए वीडियो में साहिल अपने तीन दोस्तों के साथ गंगा में नहाता दिखाई दे रहा है। कुछ देर बाद वह गंगा की तेज बहती धारा के बीच चला जाता है और डूबने लगता है। साहिल को डूबता देख उसके साथ नहा रहे दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वे उसे बचाने में सफल नहीं हो सके।
घटना के बाद सामने आए इस वीडियो में हादसे के दौरान दोस्तों द्वारा साहिल को बचाने की कोशिश साफ दिखाई दे रही है। गंगा की तेज धारा के बीच हुए इस हादसे में साहिल की जान चली गई।
Tags
varanasi
