जमीन विवाद में अधिवक्ताओं के दो गुट आमने-सामने, पथराव और फायरिंग, दो घायल

वाराणसी। शिवपुर थाना क्षेत्र के लोढान गांव में रविवार तकरीब 11:00 बजे  जमीन को लेकर हुआ विवाद हिंसक झड़प में


तब्दील हो गया। फंटासिया वॉटर पार्क के समीप स्थित एक प्लॉट पर निर्माण कार्य को लेकर दो पक्षों के बीच तीखी कहासुनी के बाद मामला बिगड़ गया। 

देखते ही देखते दोनों पक्षों की ओर से जमकर पत्थरबाजी शुरू हो गई और कई राउंड हवाई फायरिंग की भी सूचना है। इस दौरान दो व्यक्ति घायल हो गया, एक पक्ष से अतुल उपाध्याय के बेटे रविकांत उपाध्याय की हाथ की कलाई पर चोट आई है और दूसरे पक्ष के अजीत उपाध्यक्ष अधिवक्ता के बड़े बेटे अभिजीत उपाध्याय के सर पर चोट आई है। जिसे दोनों पक्षों को मेडिकल मोआयना न के लिए भेजा गया है। जानकारी अनुसार अभी किसी भी पक्ष से तहरीर नहीं पड़ी है

इस घटना ने सबको हैरान कर दिया क्योंकि झड़प में शामिल दोनों पक्ष पेशे से अधिवक्ता बताए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लिया और घटनास्थल से कारतूस के खोखे बरामद किए।

वर्तमान में इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएग

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने