लापता बच्चे को खोजवां चौकी पुलिस ने सकुशल बरामद किया

    चौकी प्रभारी मनोज सिंह चौहान ने तत्काल दिखाई सक्रियता 

 बच्चे को सकुशल देखकर परिवार भावुक हो गया और पुलिस का जताया आभार 

वाराणसी। भेलूपुर थाना क्षेत्र के खोजवां चौकी पुलिस ने घर से बिना बताए निकले एक बालक को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। बालक के सकुशल मिलने के बाद परिवार ने राहत की सांस ली और पुलिस टीम का आभार जताया।

परिजनों के मुताबिक बालक बिना किसी को बताए घर से निकल गया था। काफी तलाश के बाद भी जब उसका पता नहीं चला तो परिवार की चिंता बढ़ गई। मामले की जानकारी मिलने के बाद खोजवां चौकी प्रभारी मनोज सिंह चौहान ने तत्काल बालक की तलाश शुरू कराई। पुलिस ने सूचना तंत्र और स्थानीय स्तर पर की गई खोजबीन के जरिए बालक को सकुशल बरामद कर लिया।

बालक के मिलने की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। अपने बच्चे को सकुशल देखकर परिवार भावुक हो गया और पुलिस का आभार जताया।

त्वरित कार्रवाई से मिली राहत

चौकी प्रभारी मनोज सिंह चौहान के नेतृत्व में पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बिना समय गंवाए कार्रवाई शुरू की। बालक की सकुशल बरामदगी के बाद पुलिस की इस कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने सराहना की।

स्थानीय लोगों का कहना है कि किसी बच्चे के अचानक लापता होने की स्थिति में परिवार पर जो गुजरती है, उसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है। ऐसे में पुलिस की त्वरित कार्रवाई से परिवार को बड़ी राहत मिली।

 बरामद करने वाली टीम- प्रभारी खोजवान चौकी मनोज चौहान, का अनुराग यादव, का विवेक कुमार

खोजवां चौकी पुलिस की इस कार्रवाई ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि पुलिस की सक्रियता और सूचना तंत्र का सही इस्तेमाल किसी जरूरतमंद परिवार के लिए कितनी बड़ी राहत बन सकता है।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने