वाराणसी: विश्व की अग्रणी एयर कंडीशनर निर्माता कंपनी 'डैकिन इंडिया' के ऑथराइज्ड
सर्विस पार्टनर कृष्णा रेफ्रिजरेशन सर्विस (केआरएस) द्वारा विश्वकर्मा पूजा एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के पावन अवसर पर एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम वाराणसी स्थित होटल 'वी आर लक्स' में पूरे उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ।
समारोह के दौरान संस्था से जुड़े कर्मचारियों के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें विभिन्न श्रेणियों में अवार्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आनंद किशोर बर्मन, अमित बर्मन, सुमित बर्मन और मनोज गुप्ता उपस्थित रहे। अतिथियों ने तकनीकी क्षेत्र में भगवान विश्वकर्मा के महत्व और आधुनिक युग में सेवा व गुणवत्ता के तालमेल पर प्रकाश डाला।
केआरएस के डायरेक्टर आदित्य किशोर बर्मन ने सभी उपस्थित सहयोगियों और टीम के सदस्यों को विश्वकर्मा पूजा व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कर्मचारियों के समर्पण की प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर संस्था के कई प्रमुख सदस्य और तकनीकी विशेषज्ञ मौजूद रहे।


