ATM बदलकर बुजुर्ग से लाखो की ठगी
_विक्की मध्यानी_
वाराणसी। शिवपुर थाना क्षेत्र के भरलाई स्थित SBI ATM में शातिर ठग ने कार्ड बदलकर 74 वर्षीय बुजुर्ग के खाते से 1 लाख 20 हजार रुपये उड़ा दिए।
गायघाट निवासी पुत्र प्रकाश पांडे ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनके पिता अशोक पांडे, निवासी भरलाई, 14 मई की शाम करीब 7:30 बजे भरलाई के SBI ATM से पैसे निकालने गए थे। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने बातों में उलझाकर उनका ATM कार्ड बदल दिया और PIN भी पता कर लिया। आरोपी ने उसी कार्ड का इस्तेमाल कर खाते से 1.20 लाख रुपये निकाल लिए।
ठगी का पता चलने पर प्रकाश पांडे ने तत्काल शिवपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ATM के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपी की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जा सके।
Tags
varanasi
