पुलिस कार्रवाई पर हंगामा: किरहिया में कानून व्यवस्था बनाए रखने के प्रयास का कुछ तत्वों ने किया विरोध

वाराणसी: भेलूपुर थाना क्षेत्र की खोजावा चौकी अंतर्गत किरहिया इलाके में सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने के पुलिस के प्रयास के दौरानआज रविवार दिनांक 14 दिसंबर शाम 8 बजे  कुछ तत्वों द्वारा अप्रत्याशित विरोध देखने को मिला।


खोजावा चौकी इंचार्ज पीयूष कुमार द्वारा अवैध जमावड़े और सार्वजनिक स्थान पर बाधा उत्पन्न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की पहल पर, कुछ लोगों ने विरोध किया और माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया।


पुलिस कार्रवाई और विरोध:

क्षेत्रीय जनता के कुछ सदस्यों ने बताया कि इलाके में कुछ लोग अक्सर सड़कों पर बाधा उत्पन्न करते हैं और सार्वजनिक स्थानों पर अनुचित व्यवहार करते हैं। जब चौकी इंचार्ज पीयूष कुमार ने सतर्कता बरतते हुए इन लोगों को सड़क से हटने और व्यवस्था बनाए रखने की हिदायत दी, तो वे आक्रोशित हो गए। मामला इतना बढ़ गया कि इन लोगों ने संगठित होकर पुलिस कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया।



किरहिया क्षेत्र में कानून व्यवस्था की चुनौतियाँ:

पुलिस सूत्रों और स्थानीय निवासियों के अनुसार, किरहिया क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखना हमेशा एक चुनौतीपूर्ण कार्य रहा है।

पिछले कुछ समय से यहां कुछ ऐसी गतिविधियां देखी गई हैं जो सार्वजनिक शांति और सुरक्षा के लिए चिंता का विषय रही हैं। इन गतिविधियों में कुछ ऐसे तत्व संलिप्त पाए गए हैं जो अक्सर व्यवस्था का उल्लंघन करते हैं और पुलिस कार्रवाई का विरोध करते हैं। ये तत्व अक्सर अपनी संख्या बल का प्रयोग कर पुलिस पर दबाव बनाने का प्रयास करते हैं, जिससे शांति व्यवस्था बनाए रखना मुश्किल हो जाता है।

 किरहिया इलाके में पुरानी घटना: सितंबर 2024 में, वाराणसी के किरहिया में चिकन फ्राई की दुकान लगाने वाले एक लड़के को गोली लगने से चोट आई थी। सूत्रों के अनुसार एक समाजसेवी संगठन से जुड़े  व्यक्ति की वही  चखने की दुकान है जिसके सह पर  कुछ लोगो ने शांति व्यवस्था को चुनौती दिया

स्थानीय लोगों का शांतिपूर्ण माहौल का समर्थन:

मौजूदा घटनाक्रम ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि जब भी पुलिस कानून का राज स्थापित करने की कोशिश करती है, तो कुछ उपद्रवी तत्व इसका विरोध करते हैं।

चौकी इंचार्ज पीयूष कुमार की यह कार्रवाई कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और जनता को शांतिपूर्ण माहौल प्रदान करने के उद्देश्य से की गई थी। स्थानीय लोगों का एक बड़ा वर्ग पुलिस के इस प्रयास की सराहना कर रहा है और इन उपद्रवी तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहा है, ताकि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनी रहे। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने