वाराणसी: अघोर पीठ बाबा कीनाराम स्थल 'क्रीं कुण्ड' पर 29 जुलाई को धूमधाम से मनाया जाएगा 'गुरु पूर्णिमा' पर्व
वाराणसी। गुरु-शिष्य परंपरा का पावन एवं भव्य उत्सव 'गुरु पूर्णिमा' इस वर्ष 29 जुलाई 2026 (बुधवार) को काशी स्थित विश्वप्रसिद्ध अघोर पीठ बाबा कीनाराम स्थल, क्रीं कुण्ड (शिवाला)में बड़े ही धूमधाम, भक्तिभाव और परंपरागत ढंग से मनाया जाएगा। इस पावन अवसर पर देश-विदेश से भारी संख्या में श्रद्धालु एवं दर्शनार्थी पहुँचकर सद्गुरु का दर्शन-पूजन करेंगे और गुरु-आशीर्वचन प्राप्त करेंगे।
दिनभर आयोजित होंगे भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम
क्रीं कुण्ड व्यवस्थापक मंडल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, गुरु पूर्णिमा उत्सव की शुरुआत प्रातःकालीन आरती, श्रमदान, परिसर सफाई एवं प्रभातफेरी के साथ होगी। इसके बाद दिनभर निम्नलिखित कार्यक्रम संपन्न होंगे:
प्रातः 08:30 बजे: पूज्य पीठाधीश्वर बाबा श्री सिद्धार्थ गौतम राम जी द्वारा समस्त अघोरेश्वर की पावन समाधियों का विधि-विधान से दर्शन एवं पूजन।प्रातः 09:30 बजे से:श्रद्धालुओं के लिए पूज्य पीठाधीश्वर जी का दर्शन एवं पूजन कार्यक्रम प्रारंभ।दोपहर 12:00 बजे से: विशाल महाप्रसाद वितरण।
सायंकाल 04:00 बजे: विशेष धार्मिक गोष्ठी एवं पूज्य पीठाधीश्वर जी का पावन आशीर्वचन।
सायं 07:30 बजे: भव्य सायंकालीन आरती।
रात्रि 08:00 बजे से (मध्य रात्रि तक): मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन।
स्थान एवं संपर्क:
अघोर पीठ बाबा कीनाराम स्थल, बी-3/335, क्रीं कुण्ड, शिवाला, वाराणसी
फोन:0542-2277155 | मो.9452713030
---
