रोज होता है लाखों का जुआ, एसओजी 2 कब पहुंचेगी छापेमारी करने
वाराणसी। रोहनिया क्षेत्र में जुए का एक बड़ा फड़ लंबे समय से चर्चा में है। आरोप है कि बड़े जुआ सिंडिकेट का संचालक आकाश सिंह उर्फ मोनू लंबे समय से यहां जुए का अड्डा चला रहा है। इस फड़ पर जिले के अलावा बाहरी जनपदों से भी लोग जुआ खेलने पहुंचते हैं। इतना ही नहीं, बुकी भी दूसरे जनपदों से यहां पहुंचते हैं और रोज लाखों रुपये का दांव लगने की बात सामने आ रही है।
सूत्र बताते हैं कि रोहनिया के डफ़लपुर,फरीदपुर में आकाश सिंह उर्फ मोनू बेखौफ होकर जुए का अड्डा इसलिए चलवा रहा है, क्योंकि स्थानीय पुलिस के कुछ पुलिसकर्मियों का उसे संरक्षण प्राप्त है। और वह किसी संभावित छापेमारी की सूचना से लेकर बचाव तक के लिए रणनीति बनाते हैं।
सवाल यह है कि जब जुए के कई अड्डों पर कार्रवाई कर चुकी एसओजी 2 की टीम को इसकी भनक नहीं है या फिर अभी तक कार्रवाई का इंतजार है।
रोहनिया में खुलेआम चल रहे इस कथित जुए के फड़ पर आखिर एसओजी 2 की निगाह कब टेढ़ी होगी और कब यहां छापेमारी होगी, यह देखने वाली बात होगी।

