वाराणसी। बाबतपुर के वरिष्ठ पत्रकार एवं हिंदुस्तान अखबार से जुड़े अवनीश मिश्रा की माता विमला मिश्रा
का 95 वर्ष की उम्र में एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई।
विमला मिश्रा अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। निधन की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में पत्रकार और शुभचिंतक उनके आवास पहुंचे और परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें ढांढस बंधाया।
यूपी ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के महामंत्री अवनीश मिश्रा के प्रति संवेदना व्यक्त करने वालों में पत्रकार हेमंत दुबे, प्रवीण यादव, मंजीत पटेल, रमेश पटेल, विनय मौर्या अरविन्द मिश्रा समेत कई पत्रकार शामिल रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की कामना की।
Tags
varanasi
