भाजपा नेता इंजीनियर एके सिंह का धूमधाम से मना जन्मदिन

वाराणसी। शिवपुर क्षेत्र के भवानीपुर निवासी भाजपा


नेता एवं इंजीनियर एके सिंह का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर और भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह ने पहुंचकर एके सिंह के साथ केक काटा और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

जन्मदिन समारोह में समर्थकों, शुभचिंतकों और क्षेत्रीय लोगों ने भी एके सिंह को बधाई देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगों ने केक काटकर जन्मदिन की खुशियां साझा कीं।


कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने एके सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह ने भी उन्हें बधाई दी।


एके सिंह ने जन्मदिन पर शुभकामनाएं देने पहुंचे सभी लोगों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों और शुभचिंतकों का स्नेह और विश्वास उनके लिए महत्वपूर्ण है।

जन्मदिन समारोह के दौरान माहौल उत्साहपूर्ण रहा। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और सभी ने एके सिंह के जन्मदिन की खुशियां साझा कीं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने