रोहनिया: डफलपुर में बेखौफ चल रहा आकाश सिंह उर्फ मोनू का जुए का अड्डा !

जुए के इस अड्डे पर झांसी और अन्य जनपद के बुकी रुद्र, शैलेंद्र, नन्हा समेत कई बुकी रहते हैं मौजूद 


वाराणसी। रोहनिया के डफलपुर में आकाश सिंह उर्फ मोनू का जुए का अड्डा बेखौफ चल रहा है। दोपहर से शुरू होने वाला यह फड़ रात तक चलता है। इसमें आसपास के इलाकों समेत दूर-दराज के जुआड़ियों का जुटान होता है। जुए के इस अड्डे पर झांसी के बुकी रुद्र शैलेंद्र नन्हा समेत कई बुकी मौजूद रहते हैं।

कभी फरीदपुर में आकाश सिंह एक घर के पास जुए का फड़ चलवाता था। अब वहां नई-नई बिल्डिंग बन रही हैं। इलाका काफी ग्रामीण क्षेत्र का है। फड़ के आसपास कई जगह कैमरे लगवाए गए हैं। कोई गाड़ी आसपास खड़ी नहीं होती और कोई मोबाइल लेकर अंदर नहीं जा सकता। मोबाइल ले जाने की स्थिति में कैमरे पर टेप चिपका दिया जाता है।

बताया जाता है कि मोनू के जुए के अड्डे पर रोज लाखों का दांव लगता है। इस जुए के अड्डे के संरक्षणदाता स्थानीय पुलिस के कुछ कर्मी भी बताए जाते हैं। हालांकि पुलिसकर्मियों के संरक्षण के आरोप की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

एसओजी-2 के गठन के बाद भी बेखौफ

एसओजी-2 के गठन और जुए के अड्डों पर छापेमारी के बावजूद आकाश सिंह उर्फ मोनू बेखौफ अपना अड्डा चला रहा है। सवाल यह है कि जब जुए के खिलाफ कार्रवाई के लिए एसओजी-2 का गठन हुआ है तो डपलपुर में चल रहे इस कथित जुए के फड़ पर कार्रवाई कब होगी।

महाराज एंड कम्पनी ने बदला ठिकाना

एसओजी-2 के गठन और छापेमारी के बाद महाराज एंड कम्पनी अपने जुए के फड़ को पड़ोसी जिले गाजीपुर और बॉर्डर इलाके में चला रही है। बताया जा रहा है कि कार्रवाई के बाद जुए के फड़ का ठिकाना बदला गया है और अब वाराणसी से बाहर के इलाकों में इसका संचालन किया जा रहा है।

अब देखना यह है कि पुलिस और एसओजी-2 इन जुए के अड्डों तक कब पहुंचती है और जुए के इस पूरे नेटवर्क पर कब कार्रवाई होती है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने