एडीजी, यूपी निदेशालय एनसीसी ने एआईएनएससी-2026 से लौटे कैडेटों का किया अभिनंदन, 11 पदक विजेताओं को किया सम्मानित

 एडीजी, यूपी निदेशालय एनसीसी ने एआईएनएससी-2026 से लौटे कैडेटों का किया अभिनंदन, 11 पदक विजेताओं को किया सम्मानित


वाराणसी, 25 जुलाई 2026। अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी), यूपी निदेशालय एनसीसी, मेजर जनरल गौरव गौतम , विशिष्ट सेवा मेडल , ने शनिवार को ग्रुप मुख्यालय 'ए', वाराणसी के तत्वावधान में 7 यूपी नेवल यूनिट एनसीसी का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने 30 जून से 12 जुलाई 2026 तक आईएनएस शिवाजी, लोनावला में आयोजित ऑल इंडिया नौ सैनिक कैंप (AINSC)-2026 में प्रतिभाग कर लौटे कैडेटों से संवाद किया।


एडीजी ने कैडेटों से शिविर के दौरान प्राप्त अनुभवों, प्रशिक्षण, प्रतियोगिताओं एवं प्रदर्शन की जानकारी ली तथा उनके अनुशासन, समर्पण, नेतृत्व क्षमता एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर के इस प्रतिष्ठित शिविर में सहभागिता प्रत्येक कैडेट के लिए गौरव का विषय है तथा यह अनुभव उनके व्यक्तित्व विकास एवं भावी नेतृत्व क्षमता को सुदृढ़ करेगा।


इस अवसर पर एडीजी ने एआईएनएससी-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 11 पदक अर्जित करने वाले कैडेटों को सम्मानित किया। उन्होंने सभी पदक विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धियाँ पूरे यूपी निदेशालय के लिए गर्व का विषय हैं और अन्य कैडेटों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

स्वर्ण पदक विजेता:

कैडेट अमित कुमार

लीडिंग कैडेट पुष्कर शर्मा

कैडेट आकाश कुमार

कैडेट आयुषी मौर्य

कैडेट आस्था श्रीवास्तव

कांस्य पदक विजेता:

कैडेट स्वर्णिमा साहू

लीडिंग कैडेट नेहा कुमारी

लीडिंग कैडेट अंकुर यादव

कैडेट स्वास्तिक दुबे

कैडेट रिया दुबे

कैडेट वंश शर्मा

एडीजी, मेजर जनरल गौरव गौतम साहब ने अधिकारियों, एसोसिएट एनसीसी अधिकारियों (एएनओ), पीआई स्टाफ एवं प्रशिक्षकों के समर्पित प्रयासों की भी सराहना करते हुए कहा कि उनके उत्कृष्ट मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण के कारण यूपी निदेशालय के कैडेट राष्ट्रीय स्तर पर लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी यूपी निदेशालय के कैडेट राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उल्लेखनीय सफलता अर्जित कर प्रदेश एवं देश का गौरव बढ़ाते रहेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने