रात में मिली सूचना पर चौकी प्रभारी खोजवा पवन पांडेय की टीम ने दिखाई फुर्ती

 वाराणसी: दरोगा की तत्परता से सुसाइड नोट लिखकर निकले युवक की सकुशल बरामदगी



वाराणसी। कमिश्नरेट के भेलूपुर थाना क्षेत्र में पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से एक युवक की जान बच गई। बीती रात करीब 1:00 बजे आवेदक  गुरु प्रसाद सिंह निवासी कश्मीरीगंज, खोजवा ने पुलिस को सूचना दी कि उनका दामाद अरविन्द सिंह उर्फ सोनू, पत्नी से विवाद के बाद सुसाइड नोट लिखकर घर से निकल गया है।


सूचना मिलते ही उप निरीक्षक पवन पाण्डेय, चौकी प्रभारी खोजवा, मय हमराह फैंटम-37 के पुलिसकर्मी कांस्टेबल आलोक रंजन एवं कांस्टेबल रामकिशोर यादव तत्काल सक्रिय हो गए और क्षेत्र में व्यापक खोजबीन शुरू कर दी। महज़ 43 मिनट के भीतर, करीब 1:43 बजे, पुलिस ने विश्वसुंदरी पुल हाइवे टोल प्लाजा के आगे से युवक को सही-सलामत ढूंढ निकाला।


पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए युवक को आवेदक की पुत्री व परिवारजनों के सुपुर्द कर दिया। परिजनों ने वाराणसी पुलिस के इस मानवीय और त्वरित प्रयास के लिए आभार व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने