अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस : वाराणसी में बच्चों को मानवाधिकार और शिक्षा के प्रति किया जागरूक

  

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस : वाराणसी में बच्चों को मानवाधिकार और शिक्षा के प्रति किया जागरूक










अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर मानवाधिकार सीडब्लूए संगठन द्वारा मंगलवार को रोहनिया के देउरा गांव में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण एकत्रित होकर सभा किया।





अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर रोहनिया के देऊरा गांव स्थित स्वामी गोविंद श्रम विद्या मंदिर विद्यालय में मंगलवार को मानवाधिकार सीडब्लूए संगठन के वाराणसी जिला अध्यक्ष सहदेव प्रताप सिंह व मंडल सचिव संजय यादव की अगुवाई में कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के एसटी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष ओ पी कश्यप ने मां सरस्वती के चित्र प्रतिमा पर माला पहनाकर और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। 


कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण गांव के विद्यालय पर एकत्रित होकर सभा किया। जिला अध्यक्ष सहदेव प्रताप सिंह, मंडल सचिव ग्राम प्रधान बूढ़ापुर संजय यादव व काशी प्रांत मीडिया प्रभारी मयंक कश्यप द्वारा मुख्य अतिथि ओ पी कश्यप को माला पहनाकर काशी विश्वनाथ मोमेंटो और अंग वस्त्र भेंट कर भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में सम्मिलित क्षेत्र के उत्कृष्ट हर वर्ग के पुरुष और महिलाओं को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के सभी बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया और बच्चों में कापी, पेन का वितरण किया गया।


इस अवसर पर वाराणसी जिला अध्यक्ष सहदेव प्रताप सिंह ने कहा कि मानवाधिकार यह सुनिश्चित करता है कि हर व्यक्ति को भोजन के साथ सम्मान मिले. देश में संविधान के अनुसार बिना किसी भेदभाव के समान अधिकार एवं समान अवसर उपलब्ध कराए जाएं. आज पूरे विश्व में मानवाधिकारों का हनन हो रहा है. इसका प्रमुख कारण मानव अधिकारों के प्रति अनभिज्ञ होना है. सरकार को चाहिए कि मानवाधिकारों के प्रति जागरूकता अभियान चलाए. संयुक्त राष्ट्र महासभा में अंतर्राष्ट्रीय मानवधिकार दिवस की 10 दिसंबर 1948 की घोषण की थी. यह एक सार्वभौमिक घोषणा पत्र है, जो मानव अधिकारों के प्रति लड़ाई लड़ता है. मानवाधिकार दिवस मनाने का मुख्य उद्देशय लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है।


कार्यक्रम में मुख्यरूप से सहदेव प्रताप सिंह, संजय यादव, मयंक कश्यप, देवेंद्र नारायण सिंह, जसवंत सिंह, पद्माकर सिंह, राजेश कुशवाहा, अभिषेक कुमार, अजय मौर्य, रमेश कुशवाहा, अमरनाथ राठौर,  शैलेंद्र पांडे, राजकुमार पाल, रमाशंकर राजभर, हरिहर चौहान, दिलीप वर्मा, आरती, वंदना, सत्यदेव सिंह, कैलाश नाथ उपाध्याय, करुणा भारती, अंजली पटेल के अलावा आदि लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने