चुकहा गाँव के खस्ताहाल मार्ग और खुली सीवर लाइन को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने डीएम को सौंपा ज्ञापन









वाराणसी।जिला कांग्रेस कमेटी, वाराणसी के प्रतिनिधिमंडल ने चिरईगाँव विकास खंड के अंतर्गत आने वाले मौजा चुकहा (ग्राम सभा चुकहा) की गंभीर समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी महोदय को एक ज्ञापन सौंपा है।

ज्ञापन के माध्यम से यह अवगत कराया गया है कि चुकहा गाँव आज भी विकास से कोसों दूर है और यहाँ के संपर्क मार्ग काफी समय से अत्यंत क्षतिग्रस्त स्थिति में हैं। सड़कों की खस्ताहाल स्थिति के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

इसके अतिरिक्त, ग्रामीणों ने यह भी शिकायत की है कि करीब दो वर्ष पूर्व डाली गई सीवर लाइन ज़मीन से ऊपर निकल आई है, जिससे न तो पानी की निकासी ठीक से हो पा रही है और न ही राहगीरों का चलना सुरक्षित बचा है।

जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष एवं शिवपुर विधानसभा प्रभारी अशोक कुमार सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में दिए गए इस ज्ञापन में मांग की गई है कि:

 ग्राम सभा चुकहा के सभी संपर्क मार्गों का निर्माण अविलंब कराया जाए।

 ज़मीन से ऊपर डाली गई सीवर लाइन को तय मानकों के अनुसार दुरुस्त करने के लिए संबंधित विभाग व अधिकारियों को सख्त आदेश दिए जाएं।

इस दौरान ज्ञापन सौंपने वालों में अशोक कुमार सिंह एडवोकेट के साथ ग्रामीण एव ग्राम जनहित विकास सेवा ट्रस्ट संगठन के सचिव राजेश गौतम, कोषाध्यक्ष राहुल वेंकटेश रविंद्र कुमार तमाम लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने