कमांडेंट राजेश्वर एस. बालापुरकर ने उपस्थित अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों और जवानों को राष्ट्रीय एकता की शपथ
राजीव सेठ (अचूक रणनीति)
वाराणसी।लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर शनिवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 95वीं बटालियन की ओर से राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर बटालियन के अधिकारियों और जवानों ने देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा को अक्षुण्ण बनाए रखने की शपथ ली।
कार्यक्रम में 95वीं बटालियन के कमांडेंट राजेश्वर एस. बालापुरकर ने उपस्थित अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों और जवानों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई।
इस दौरान उन्होंने कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और सूझबूझ से देश की रियासतों का विलय कर अखंड भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। सीआरपीएफ देश की आंतरिक सुरक्षा और राष्ट्रीय अखंडता बनाए रखने के लिए सदैव अग्रिम मोर्चे पर तैनात रहती है। जवानों को सेवा और निष्ठा के आदर्श वाक्य को आत्मसात करते हुए देश की संप्रभुता की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए।
समारोह में द्वितीय कमान अधिकारी राजेश कुमार सिंह, आलोक कुमार, उप कमांडेंट नवनीत कुमार, चिकित्सा अधिकारी रवि प्रकाश सुनकर, सहायक कमांडेंट अभिषेक कुमार, रंजन सिंह, ज्ञानेश प्रताप सिंह, कृष्ण कुमार यादव तथा निरीक्षक प्रिंस सिंह सहित बड़ी संख्या में सीआरपीएफ के जवान मौजूद रहे। इस दौरान जवानों ने भारत माता की जय और राष्ट्रभक्ति के नारों के साथ राष्ट्रीय एकता के प्रति अपना संकल्प व्यक्त किया।
