डिवाइन संस्कारशाला में हर्षोल्लास से मनाया गया जन्माष्टमी पर्व

वाराणसी। महमूरगंज स्थित आध्यात्मिक संस्था ब्रह्माकुमारीज से संबद्ध सामाजिक संस्था डिवाइन

संस्कारशाला के प्रांगण में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का महापर्व श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर परिसर में भक्तिमय एवं




आध्यात्मिक वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं संस्था से जुड़े लोगों ने सहभागिता की।
जन्माष्टमी के अवसर पर विशेष आध्यात्मिक संगीत एवं भजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भजनों की मधुर प्रस्तुतियों से पूरा परिसर कृष्णमय हो उठा। श्रद्धालु भक्तिगीतों पर भाव-विभोर नजर आए और भगवान श्रीकृष्ण के जीवन एवं उनके आध्यात्मिक संदेशों को स्मरण किया। कार्यक्रम के दौरान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की झांकी एवं जन्माष्टमी से जुड़े

धार्मिक प्रसंगों ने भी लोगों का ध्यान आकर्षित किया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन सत्य, प्रेम, करुणा, कर्म और धर्म का संदेश देता है। उनके द्वारा दिया गया गीता का ज्ञान आज भी मानव जीवन को सही दिशा प्रदान करता है। जन्माष्टमी केवल उत्सव नहीं, बल्कि अपने जीवन में सकारात्मक विचारों एवं आध्यात्मिक मूल्यों को अपनाने का अवसर भी है।

कार्यक्रम में बीके पुष्पलता अग्रवाल, बीके हर्ष अग्रवाल एवं बीके यश अग्रवाल की प्रमुख सहभागिता रही। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी श्रद्धालुओं, अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आध्यात्मिक आयोजनों का उद्देश्य समाज में संस्कार, सकारात्मकता, सद्भाव और आध्यात्मिक चेतना को बढ़ावा देना है।

कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित लोगों ने भगवान श्रीकृष्ण से समाज में सुख, शांति, प्रेम और सद्भाव की कामना की। पूरे आयोजन के दौरान डिवाइन संस्कारशाला का परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने