क्षेत्र में शनिवार को कुछ जगहों पर श्रीकृष्ण प्रतिमा का गाजे - बाजे के साथ विसर्जन किया गया।
वहीं, ज्यादातर गांवों में दूसरे दिन भी पूरी रात सांस्कृतिक कार्यक्रमों व श्रीकृष्ण जागरण के आयोजनों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। पिपरा मदन गोपाल के महुआबारी में भगवान श्रीकृष्ण और राधा के जीवन से जुड़ी विविध प्रकार की रंगारंग झांकियों और भजनों से श्रद्धालु रात भर झूमते रहे। बच्चों ने श्रीकृष्ण जन्म, कृष्ण को सूप में रखकर रात के अंधियारी में उफनाई नदी पार कर वासुदेव का नन्द बाबा के वहां जाना, राधा के संग रास, कालिया मर्दन, कंस वध आदि प्रसन्न का सजीव मंचन कर श्रद्धालुओं को मुग्ध कर दिया। महिलाओं ने सोहर गाकर माहौल को और अधिक भक्तिमय बना दिया। उधर, हरैया बसंतपुर में भी रात को हुए जागरण में भक्ति की बयार चली।
इस दौरान नीरज वर्मा, दिग्विजय सिंह, श्याम गुप्ता, विश्वनाथ सिंह, दीपक सिंह, रामनिवास सिंह, प्रदीप सिंह, कमलेश गोंड, रामप्यारे विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
Tags
Deoria


