वाराणसी में सड़क विवाद को लेकर रिश्तेदारों में खूनी भिड़ंत, खाकी के सामने भी बरसीं लाठियां; राहगीर भी पिटे

 वाराणसी। चितईपुर थाना क्षेत्र की नारायणी विहार कॉलोनी में सड़क निर्माण को लेकर उपजा पारिवारिक विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया।


रिश्तेदार आपस में इस कदर भिड़े कि मौके पर पहुंची पुलिस के सामने भी जमकर लाठी-डंडे और घूंसे चले। इस हिंसक झड़प में बीच-बचाव करने आए बेकसूर लोग भी गंभीर रूप से चोटिल हो गए।







प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सड़क निर्माण की बात पर शुरू हुई तीखी नोकझोंक ने कुछ ही पलों में हिंसक रूप ले लिया। दोनों ओर से मनबढ़ों ने एक-दूसरे पर हमला बोल दिया, जिससे पूरी कॉलोनी में चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। हैरानी की बात यह रही कि सूचना पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी के बावजूद हमलावर बेखौफ होकर मारपीट करते रहे। जवानों को बीच-बचाव कर उपद्रवियों को खदेड़ने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।



झड़प के दौरान रास्ते से गुजर रहे कई स्थानीय लोग भी बिना किसी वजह इस हिंसा का शिकार बन गए। घटना के बाद से ही नारायणी विहार कॉलोनी में तनाव व्याप्त है। चितईपुर पुलिस ने शांति व्यवस्था बहाल करते हुए मामले की पड़ताल शुरू कर दी है और वीडियो फुटेज व प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।







एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने