कैंपियरगंज तहसील अंतर्गत चल रहे अवैध कोचिंग/विद्यालयों को लेकर अभाविप के कार्यकर्ताओं ने

 उपजिलाधिकारी को दिया ज्ञापन।



अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने अवैध रूप से चल रहे कोचिंग संस्थानों एवम् बिना मानक बिना मान्यता चल रहे अवैध शैक्षणिक संस्थानों को लेकर ज्ञापन दिया अभाविप के कार्यकर्ताओं ने बताया कि कई सारे विद्यालय/कोचिंग बिना किसी पंजीकरण, बिना किसी मानक, बिना अग्निशामक यंत्रों के चलाये जा रहे हैं इससे शैक्षणिक संस्थानों पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं, वही कई सारे विद्यालय बेसमेंट में चलाए जा रहे हैं वही कही विद्यालय अपने निजी आवास में चलाया जा रहा है और मान्यता न होने के कारण स्थानांतरण प्रमाण पत्र के लिए छात्रों को इधर उधर भटकना पड़ रहा है 

वही विभाग संयोजक राहुल पासवान  ने बताया कि लगातार तहसील कैंपियरगंज में शैक्षिक समस्या सामने आ रही है विद्यार्थियों के भविष्य के साथ लापरवाही की जा रही है कुछ संस्थान ऐसे भी हैं जिनमें कोई घटना घटित होने पर कोई आपातकालीन रास्ता नहीं है 

वही नगर सहमंत्री आनंद पासवान ने बताया कि आज हम सभी ज्ञापन के माध्यम से उपजिलाधिकारी को सूचना दे रहे हैं अच्छी शिक्षा, सुरक्षित शिक्षा सभी का अधिकार है, और हम मांग करते है कि इन सभी कि निष्पक्ष जांच कराई जाए और अगर इस जांच में कोई दोषी पाया जाता है तो उनके ऊपर सख्त कार्यवाही करे।

इस ज्ञापन कार्यक्रम में राहुल पासवान , तहसील संयोजक अनुराग पासवान ,आनंद पासवान , अमरजीत पासवान , अंश , अनिल , विकाश पांडे , अभिराज ,  समेत कइयों अभाविप के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने