मेडालियन ज्वैलर्स के बाद अब ब्रह्मास्त्र प्लान, नाम बदला और निवेश का खेल फिर शुरू करने की तैयारी

 वाराणसी। पूर्व में मेडालियन ज्वेलर्स के नाम से निवेश के नाम पर ठगी गिरोह पुनः सक्रिय हो गया बस नाम बदल गया है


 यानी नाम बदलिए, योजना का नाम बदलिए, शहर बदलिए, लेकिन खेल वही रहे तो सवाल उठना स्वाभाविक है। वाराणसी में मेडालियन ज्वेलर्स प्राइवेट लिमिटेड से जुड़ी कथित करोड़ों की निवेश धोखाधड़ी का मामला अभी पुलिस की जांच में है और इसी बीच सूत्रों के हवाले से खबर सामने आ रही है कि इस नेटवर्क से जुड़े लोग अब नए नाम और नई योजना के साथ फिर निवेशकों को जोड़ने की तैयारी में हैं।


सूत्रों के मुताबिक इस बार योजना का नाम ब्रह्मास्त्र प्लान बताया जा रहा है। सामने आए एक  चित्र में योजना शुरू होने का उल्लेख है। इसमें पहला विकल्प गोल्ड परचेज प्लान बताया गया है, जिसमें प्रतिदिन 0.5 प्रतिशत के हिसाब से 200 दिनों तक रिटर्न का दावा किया गया है। दूसरा गोल्ड बुकिंग प्लान बताया गया है, जिसमें प्रतिदिन एक प्रतिशत के हिसाब से 200 दिनों तक रिटर्न देने की बात लिखी है। यानी साधारण गणना में यह क्रमशः 100 और 200 प्रतिशत तक के रिटर्न का दावा बनता है।

मेडालियन मामले में कई करोड़ की जांच

मेडालियन ज्वेलर्स प्राइवेट लिमिटेड के मामले में वाराणसी के साइबर क्राइम थाने में निवेशकों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज होने की बात सामने आई थी। 5 जुलाई 2026 को नागरी नाटक मंडली में कंपनी के स्थापना दिवस कार्यक्रम के दौरान निवेशकों के हंगामे के बाद पुलिस ने कार्यक्रम रुकवा दिया था। शिकायतों में 10 से 20 महीने में रकम दोगुनी करने, सोना, कैशबैक और विदेश यात्रा जैसे आकर्षक लाभ देने के आरोप सामने आए थे। 


पुलिस की केस डायरी से जुड़ी हालिया रिपोर्ट में कंपनी करोड़ो रुपये से अधिक की धनराशि एकत्र होने और हजारों लोगों के जुड़े होने का उल्लेख किया गया है। 


मुकदमे के बाद भी नेटवर्क सक्रिय-


सबसे गंभीर सवाल यही है कि जिस नेटवर्क से जुड़ी इतनी बड़ी रकम की जांच चल रही है, उससे जुड़े लोग यदि सचमुच नए नाम से फिर निवेश जुटाने की तैयारी कर रहे हैं तो यह पुलिस के लिए भी बड़ी चुनौती है।


सूत्रों का दावा है कि पटना, उत्तराखंड, महाराष्ट्र समेत दूसरे स्थानों पर नेटवर्क को नए सिरे से खड़ा करने की कोशिश हो रही है। 


निवेशकों को फिर वही सपना-


सोना, रोज का मुनाफा, कम समय में पैसा बढ़ाने का सपना और नेटवर्क के जरिए नए लोगों को जोड़ने का खेल। यही वह फार्मूला है जिसने पहले भी लोगों को आकर्षित किया था। अब यदि वही लोग नाम और पते बदलकर फिर मैदान में उतर रहे हैं तो मामला केवल निवेश का नहीं, बल्कि उन संभावित निवेशकों की मेहनत की कमाई बचाने का भी है।


फिलहाल मेडालियन मामले की जांच चल रही है।


ऐसे में ब्रह्मास्त्र प्लान के नाम से चल रही कथित गतिविधियों की भी तत्काल जांच जरूरी है। क्योंकि अगर मामला सच निकला तो फिर सवाल यही होगा कि एक मुकदमे के बाद भी कथित निवेश नेटवर्क ने नया नाम लेकर अपना अगला खेल कैसे शुरू कर दिया।

यह भी जानिये 

Medallion Jewellers Pvt Ltd ने दुबारा अपनी पुरानी वेबसाइट www.medallionjewellers.com को शुरू किया।

ये सबसे पहली वेबसाइट है जिसे 2020 में शुरू किया गया था और 2022 में बन्द कर दिया गया था और इसके बाद ही www.medalliongoldjewellers.com शुरू किया गया था जिस पर अब कोई login नहीं कर पाता है। फिर www.shreemedallionjewellers.com शुरू किया गया।

अब मुकदमा दर्ज होने के बाद भी नए लोगों को फंसाने के लिए नई स्कीम के साथ वापस medallionjewellers.com को ही शुरू किया गया है लेकिन पहले की तरह इस पर भी पुराने लोग login नहीं कर पा रहे हैं जिनका पैसा फंसा हुआ है।

सूत्रों से पता चला है कि 1/10-11 सुलाहकुल विहार, ओल्ड पालम रोड, द्वारका, नई दिल्ली स्थित इनका पंजीकृत कार्यालय पिछले कई महीनों से बन्द है और अब उस जगह को मकान मालिक द्वारा किसी और को किराए पर दे दिया गया है।

अब मेडालियन ज्वैलर्स पटना में कार्यालय खोलकर अपना जाल फैला रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने