निगम बनने से अब बंद होगा आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का शोषण

 शिक्षणेत्तर कर्मचारी महासंघ देवरिया के जिलाध्यक्ष विनोद सिंह द्वारा आज प्रेस वार्ता में अवगत कराया गया कि जनपद के माध्यमिक विद्यालयों में


वर्ष 2023 से कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा तीन वर्षों की लंबी प्रतीक्षा के बाद अब आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को उनकी सेवा सुरक्षा के लिए आउटसोर्स सेवा निगम एवं उनका वेतन रुपए तेरह हजार से बढ़कर बीस हजार करने के लिए हेतु शिक्षणेत्तर कर्मचारी महासंघ माननीय मुख्यमंत्री जी के इस निर्णय का स्वागत करते हुए उनका आभार व्यक्त करता है।

       श्री सिंह ने कहा कि आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की नियुक्ति से लेकर उनके वेतन भुगतान तक प्राइवेट एजेंसियों द्वारा हर स्तर पर इनका शोषण किया जाता है वेतन देना इन कंपनियों की मर्जी पर निर्भर है, वेतन का कोई निश्चित समय नहीं होता सुरक्षित भविष्य हेतु आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के वेतन से कटा ई एस आई के धनराशि का कोई हिसाब नहीं है। ई  एस आई के नाम पर प्रत्येक माह के वेतन से धनराशि कट जाती है किंतु उनके  ई एस आई खाते में वह धनराशि प्रदर्शित नहीं होती है जिससे आउटसोर्स कर्मचारी अपने भविष्य को लेकर सदैव सशंकित रहते है। ई एस आई की धनराशि यदि प्रत्येक माह कर्मचारियों के ई एस आई खाते में प्रदर्शित नहीं हो रही है तो यह अत्यंत ही चिंता का विषय है और आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के भविष्य के साथ एजेंसियों द्वारा धोखाधड़ी की जा रही है और कर्मचारियों की सेवा सुरक्षा के साथ खिलवाड़ हो रहा है।

      ऐसी परिस्थिति में प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा आउटसोर्स सेवा निगम का पोर्टल के माध्यम से विधिवत क्रियान्वयन करते हुए इनका मानदेय तेरह हजार से बढ़कर बीस हजार करने से जनपद के माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत लगभग 300 से अधिक आउटसोर्सिंग कर्मचारी और उनके परिवार जनों में के बीच खुशी की  लहर दौड़ गई है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने