वाराणसी। शिवपुर थाना क्षेत्र से 16 वर्षीय किशोरी के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने
का मामला प्रकाश में आया है। परिजनों के अनुसार किशोरी 25 अगस्त की दोपहर लगभग 1 बजे घर से दुकान पर सामान लेने गई थी, उसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल सका।
परिजनों द्वारा रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन करने के बाद भी कोई जानकारी न मिलने पर थाना शिवपुर में लिखित तहरीर दी गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए *भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137 के तहत अपहरण का मुकदमा दर्ज* कर लिया है।
पुलिस के अनुसार किशोरी की आयु 16 वर्ष, कद लगभग 5 फीट और रंग गोरा है।
प्रभारी निरीक्षक शिवपुर ने बताया कि किशोरी की बरामदगी के लिए टीम गठित की गई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि उक्त किशोरी के बारे में कोई भी जानकारी मिलने पर थाना शिवपुर या पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर तत्काल सूचना दें।
Tags
varanasi
