राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक संपन्न।

वाराणसी 25 अगस्त 2026। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जनपद शाखा वाराणसी की कार्यकारिणी की बैठक कोषागार कार्यालय स्थित सभागार में सम्पन्न हुई।


बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शशिकान्त श्रीवास्तव व संचालन हरेंद्र यादव,उपाध्यक्ष ने किया बैठक में बैठक मे सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि विगत वर्षों में जो कर्मचारी संगठन के पदाधिकारी सेवानिवृत हो चुके हैं उनका सम्मान किया जाए और साथ ही संगठन का विस्तार कर नए पदाधिकारी कार्यकारिणी में सम्मिलित कर दायित्व दिया जाए जिलाध्यक्ष शशिकांत श्रीवास्तव ने अध्यक्षीय सम्बोधन में कहा कि जनपद में कुछ विभागों के अधिकारियों द्वारा कर्मचारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है वह क्षम्य नहीं है क्योंकि कर्मचारियों की कमी के बावजूद भी किस तरह से कार्यरत कर्मचारियों मानसिक दबाव में रह कर कार्य कर रहा है उत्पीड़न से कार्य पर प्रभाव पड़ता है इसलिए उनके उत्पीड़न को रोकने के लिए  लामबंद होकर उस विभाग के अधिकारी का घेराव किया जाएगा घेराव किया जाएगा। बैठक में के अंत में जिला मंत्री श्याम राज यादव ने सभी का स्वागत एवं आभार प्रकट किया बैठक मे सर्वश्री दिवाकर द्विवेदी मण्डल अध्यक्ष, रामचन्द्र गुप्ता जिलाध्यक्ष राज्य कर्मचारी महासंघ, दिनेश सिंह अध्यक्ष विकास भवन कर्मचारी संघ, अशोक कुमार सिंह सलाहकार एवं मार्गदर्शक मण्डल, प्रमोद श्रीवास्तव,महेश श्रीवास्तव, श्रीप्रकाश लाल,राज्य कर विभाग, कुमारी सुषमा भास्कर गीता उपाध्याय (स्वास्थ्य विभाग) वेद प्रकाश सिंह (पशुपालन विभाग) हेमलता भारती ,प्रियंका गुप्ता (कृषि विभाग) गया यादव,सुनील कुमार सिंह, राजेश कुमार सिंह नंदलाल गुप्ता, नीरज श्रीवास्तव (कुष्ठ विभाग)देवेंद्र राय, कमलेश सिंह (कोषागार), अरविन्द दूबे,अवधेश पाण्डेय (सिंचाई विभाग),मनीष चौबे आदि पदाधिकारियों ने भाग लिया।



एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने