देशभक्ति के रंग में डूबी वाराणसी... CRPF 95 बटालियन ने निकाली भव्य तिरंगा बाइक रैली

80वें स्वतंत्रता दिवस पर 'हर घर तिरंगा' अभियान, 150 जवानों संग स्कूली बच्चे और स्थानीय लोग भी हुए शामिल


विक्की मध्यानी

वाराणसी।80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 95वीं बटालियन ने शनिवार को 'हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा' अभियान के तहत तिरंगा बाइक रैली निकालकर शहर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। 


बटालियन मुख्यालय से शुरू हुई यह रैली कमांडेंट श्री राजेश्वर एस. बालापुरकर के नेतृत्व और मार्गदर्शन में आयोजित की गई। कमांडेंट ने स्वयं हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।



रैली में बटालियन के 150 से अधिक अधिकारी और जवानों के साथ-साथ स्कूली छात्र और स्थानीय नागरिक भी उत्साह के साथ शामिल हुए। हाथों में तिरंगा थामे सभी बाइक सवारों का काफिला पहड़िया मंडी तिराहे से होते हुए सारनाथ म्यूजियम तक पहुंचा। 


सारनाथ म्यूजियम परिसर में माहौल देशभक्ति से सराबोर हो गया। यहां सभी अधिकारियों, जवानों और मौजूद नागरिकों ने एक स्वर में "वंदे मातरम"का गायन किया। इस दौरान बटालियन के जवानों ने स्थानीय लोगों के बीच तिरंगा झंडे भी वितरित किए।


रैली वहां से आशापुर चौराहे होते हुए पुनः 95वीं बटालियन मुख्यालय पर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में लोगों ने तिरंगा लहराते जवानों का स्वागत किया।


इस अवसर पर कमांडेंट श्री राजेश्वर एस. बालापुरकर ने कहा कि इस रैली का उद्देश्य देशवासियों में राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत करना है।


कार्यक्रम में द्वितीय कमान अधिकारी श्री राजेश कुमार, श्री आलोक कुमार, उप कमांडेंट श्री नवनीत कुमार, श्री वीरेंद्र सिंह, चिकित्सा अधिकारी डॉ. रवि प्रकाश, सहायक कमांडेंट श्री अभिषेक कुमार, श्री पंकज कुमार, इंस्पेक्टर प्रिंस सिंह, विवेक चंद्र राय, अनिल कुमार सहित बटालियन के बड़ी संख्या में जवान उपस्थित रहे।


*- *

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने