वाराणसी।शिवपुर थाना क्षेत्र से 13 वर्षीय नाबालिग के लापता होने के मामले में पुलिस ने गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विक्की मध्यानी
काशीराम आवास थाना शिवपुर क्षेत्र निवासनी एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी 13 वर्षीय पुत्री 19 अगस्त 2026 की सुबह लगभग 7 बजे जेपी मेहता स्कूल, कचहरी जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटी।
परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। मोबाइल भी स्विच ऑफ बता रहा है।
तहरीर के आधार पर शिवपुर थाने में गुमशुदगी का प्रकरण दर्ज किया गया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक अम्बरीश दुबे को सौंपी गई है।
शिवपुर पुलिस ने बताया कि नाबालिग की बरामदगी के लिए टीम गठित कर संभावित स्थानों पर तलाश की जा रही है। जल्द ही सकुशल बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है।
