कर्मचारियों की समस्याओं के निस्तारण हेतु जिला विद्यालय निरीक्षक से मिला शिक्षणेत्तर कर्मचारी महासंघ जनपद-देवरिया का प्रतिनिधिमंडल

देवरिया, शिक्षणेत्तर कर्मचारी महासंघ जनपद-देवरिया का प्रतिनिधिमंडल प्रदेश सचिव


आलोक राय, मंडल अध्यक्ष संजय राय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेन्द्र श्रीवास्तव व जिला मंत्री आशुतोष द्विवेदी के नेतृत्व में  महासंघ द्वारा शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के पूर्व में दिए गए समस्याओं के निराकरण के संबंध में पुनः आज जिला विद्यालय निरीक्षक  से बिंदुवार वार्ता व समीक्षा हुई।  प्रतिनिधिमंडल ने कार्यालय स्तर पर महीनों से लंबित एसीपी का आदेश निर्गत करने, कार्यालय में लंबित अवशेष देयक की पत्रावलियों को विभागीय उच्च अधिकारियों को प्रेषित किए जाने/ भुगतान कराए जाने, तथा पदोन्नति के लंबित प्रकरणों का त्वरित निस्तारण किए जाने एवं स्वर्गीय  शिवशंकर के आश्रित को पारिवारिक पेंशन एवं ग्रेच्युटी भुगतान, तथा  विद्यालयों में कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के प्रत्येक माह के वेतन का नियमित रूप से भुगतान  किए जाने की समुचित व्यवस्था करना जैसे प्रकरणों को जिला विद्यालय निरीक्षक महोदय के समक्ष रखा गया । जिस पर जिला विद्यालय निरीक्षक देवरिया  ने सम्बंधित पटल सहायक से विधिवत चर्चा कर शीघ्र निस्तारण हेतु आश्वासित किया। प्रतिनिधिमंडल में शिक्षणेत्तर कर्मचारी महासंघ के मंडल उपाध्यक्ष संजीव सिंह, मंडलीय सचिव देवेश मल्ल,जिला उपाध्यक्ष रामप्रकाश कुशवाहा, राकेश सिंह,आय व्यय निरीक्षक श्री शैलेष सिंह , आकाश गौतम आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने