BLW फेडस क्लब के तत्वावधान में सामूहिक रुद्राभिषेक एवं विशाल भंडारे का आयोजन

वाराणसी। पवित्र श्रावण मास के अवसर पर शनिवार, 8


अगस्त 2026 को बी.एल.डब्ल्यू. फेडस क्लब के तत्वावधान में सामूहिक रुद्राभिषेक एवं विशाल भंडारे का आयोजन शिवकाली मंदिर, सूर्य सरोवर, बी.एल.डब्ल्यू. परिसर में किया जा रहा है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का विधिवत रुद्राभिषेक कर रहे हैं।


रुद्राभिषेक कार्यक्रम में श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। कार्यक्रम में महिलाएं, बुजुर्ग, बच्चे और युवा बड़ी संख्या में शामिल होकर भगवान शिव की आराधना कर रहे हैं। मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार, हर-हर महादेव के जयघोष और भक्ति के वातावरण से पूरा क्षेत्र शिवमय नजर आ रहा है।



आयोजकों के अनुसार सामूहिक रुद्राभिषेक के बाद श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का भी आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में भक्त प्रसाद ग्रहण करेंगे।


कार्यक्रम में आर.एस. चौधरी अध्यक्ष, जे.पी. सिंह मुख्य संयोजक, कपिल पाण्डेय सहायक, अनिल सिंह महामंत्री, आर.के. चतुर्वेदी, बी.एम. लाल, उमेश पाठक सहित क्लब के पदाधिकारी एवं सदस्य सक्रिय रूप से व्यवस्था में जुटे हुए हैं।


कार्यक्रम के निवेदकों में सरदार इन्द्रजीत सिंह, के.एन. सिंह, के.के. सिंह, एस.पी. शर्मा, दयाशंकर पाण्डेय, उमेश श्रीवास्तव, अनिल विश्वकर्मा, अरुण सिंह, अवधेश सिंह, याज्ञवल्क्य सिंह, राजेश पाण्डेय, काशी नाथ मिश्रा, राम राज मौर्य, विकास राय, अरविन्द राय, गब्बर सिंह, लल्लन सिंह एवं दीपक पुरसवानी सहित अन्य लोग शामिल हैं।


आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में पहुंचकर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करने तथा भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है।




हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज रहा शिवकाली मंदिर परिसर।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने