एसीपी चेतगंज व थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्र के निर्देशन में लल्लापुरा में सुरक्षा सख्त, चौकी प्रभारी शिवम मिश्रा और उप-निरीक्षक विनय यादव ने संभाली कमान
वाराणसी। पारंपरिक कार्यक्रम 'चालीसा के जुलूस' को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सिगरा थाना पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रही है। सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) चेतगंज और थाना प्रभारी निरीक्षक (थानाध्यक्ष) शिवाकांत मिश्र के स्पष्ट निर्देशों के अनुपालन में लल्लापुरा चौकी प्रभारी शिवम मिश्रा के सानिध्य मे पुलिस बल लगातार संवेदनशील इलाकों में गश्त और निगरानी कर रही है।
इसी क्रम में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए उप-निरीक्षक (उ०नि०) विनय यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लल्लापुरा चौकी क्षेत्र में सघन गश्त की। उप-निरीक्षक विनय कुमार मय फोर्स क्षेत्र के कोने-कोने में पैदल मार्च करते हुए जुलूस के मार्ग और आसपास की सुरक्षा व्यवस्था पर पैनी नजर बनाए रहे।
गश्त के दौरान उप-निरीक्षक श्याम मोहन, उप-निरीक्षक नारायण और कांस्टेबल अमित यादव कांस्टेबल अरविंद कुमार सहित पूरा पुलिस बल शामिल रहा। अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों और धर्मगुरुओं से संवाद स्थापित कर शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा सौहार्दपूर्ण वातावरण में जुलूस संपन्न कराने की अपील की।क्षेत्र मे जगह-जगह पर लगे हुए पीएसी बल को भी चेक किया गया औरजरुरी सुरक्षा के दृष्टिगत आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए
थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्र के मार्गदर्शन और लल्लापुरा चौकी प्रभारी शिवम मिश्रा व उप-निरीक्षक विनय यादव की सक्रिय अगुवाई में की जा रही इस सतर्कता से स्थानीय नागरिकों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और पूरे क्षेत्र पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
#VaranasiPolice #SigraThana #Lallapura #LawAndOrder #UPPolice








