अलीनगर डिपो से निकलते ही टैंकरों का रूट बदलता है, टेंगरा मोड़ पर शाम ढलते ही शुरू होती है तेल कटिंग!

 दिन ढलते ही टेंगरा मोड़ के आसपास टैंकरों से तेल कटिंग का खेल  हो जाता शुरू


वाराणसी/चंदौली। अलीनगर स्थित डिपो से सोनभद्र और मध्य प्रदेश के बैढ़न क्षेत्र स्थित एनटीपीसी व कोल परियोजनाओं के लिए तेल लेकर निकलने वाले टैंकरों को लेकर तेल कटिंग का मामला सामने आया है। डिपो से निकलने के बाद कुछ टैंकरों के चालक रास्ते में बहाना बनाकर रामनगर के टेंगरा मोड़ से पहले अथवा मुगलसराय क्षेत्र में कहीं रुक जाते हैं। इसके बाद शाम होने का इंतजार किया जाता है।

बताया जा रहा है कि दिन ढलते ही टेंगरा मोड़ के आसपास टैंकरों से तेल कटिंग का खेल शुरू हो जाता है। टैंकरों से तेल निकालकर बिहार समेत कई पड़ोसी जनपदों में उसकी अवैध तरीके से बिक्री की जाती है। इस पूरे मामले में कुछ मैनेजरों की कथित मिलीभगत की बात भी सामने आ रही है। वहीं, तेल कटिंग के इस कथित नेटवर्क में स्थानीय पुलिस के कुछ पुलिसकर्मियों की मिलीभगत के आरोप भी लगाए जा रहे हैं। 

सूत्रों के मुताबिक तेल कटिंग के गिरोह में पूर्व में धराये जायसवाल गिरोह में राजू सिंह (अदलहाट) समेत कई अन्य लोगों के शामिल होने की बात सामने आ रही है। गौरतलब है कि पूर्व में वाराणसी कमिश्नरेट के उच्चाधिकारियों की छापेमारी के बाद तेल का खेल कुछ दिनों तक बंद रहा बहरहाल फिर से शुरू है। पूरे मामले की तहकीकात गुप्त रूप से हो ताकि यह स्पष्ट हो सके कि टैंकर रास्ते में क्यों रुकते हैं, तेल की कटिंग कहां और किसकी मौजूदगी में होती है तथा इसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने