सिगरा का सट्टेबाज: एसओजी की निगाह से बचा हुआ है जुए का अड्डा चलाने वाले राजू उर्फ रफीक खान !

 वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र के लल्लापुरा में राजू उर्फ रफीक खान के संरक्षण


में लंबे समय से जुआ और सट्टे का कारोबार संचालित होने की चर्चा क्षेत्र में लगातार बनी हुई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह अवैध गतिविधि काफी समय से चल रही है, लेकिन अब तक इस ठिकाने पर पुलिस या एसओजी की कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

लोगों का कहना है कि पिछले कुछ समय में पुलिस और एसओजी ने शहर के विभिन्न इलाकों में जुआ और सट्टे के अड्डों पर लगातार छापेमारी कर कई जुआरियों को गिरफ्तार किया तथा उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की। इसके बावजूद लल्लापुरा स्थित राजू उर्फ रफीक खान के  अड्डे तक कार्रवाई नहीं पहुंचने से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जुआ-सट्टे के कारण युवाओं पर गलत प्रभाव पड़ रहा है और क्षेत्र का माहौल भी प्रभावित हो रहा है।  पुलिस कमिश्नरेट के वरिष्ठ अधिकारियों मामले का संज्ञान में न आना भी चर्चा का विषय है।


#सिगरासट्टाकांड #वाराणसीक्राइम #सट्टेबाजराजू #एसओजीकीचुप #सचकीओर #युवाओंकाबचाएं

#कमिश्नरेटपुलिस #वाराणसीन्यूज #अवैधजुआर #राजूउर्फरफीक #कार्रवाईकब #सचकीओर

#लल्लापुरावाराणसी #पुलिसकीभूमिका #अपराधमुक्तकाशी #सट्टेबाजी #ब्रेकिंगन्यूज #सचकीओर

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने