गिलट बाजार में पेंटर की बाइक गायब

 गिलट बाजार में पेंटर की बाइक  गायब


विक्की मध्यानी

वाराणसी।गिलट बाजार क्षेत्र में पेंट का काम करने आए एक युवक की मोटरसाइकिल चोरी हो गई।शिवपुर थाने में दी गई तहरीर के अनुसार, बड़ागांव थाना क्षेत्र के साहूपुर निवासी अनिल कुमार पुत्र कन्हैया लाल गिलट बाजार में रमेश यादव के आवास पर पेंट का कार्य कर रहा था। 

30 जुलाई 2026 को दोपहर लगभग 12 बजे वह अपनी बाइक मकान के बाहर खड़ी कर काम पर चला गया। वापस लौटने पर उसने देखा कि उसकी बाइक वहां से गायब है। काफी खोजबीन के बाद भी बाइक का कोई पता नहीं चल सका।

चोरी गई बाइक काले रंग की हीरो स्प्लेंडर है, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर UP 65 EV 5221 है।

पीड़ित ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए बाइक बरामद कराने की गुहार लगाई है। 

शिवपुर पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।



एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने