चौकी प्रभारी मनोज चौहान की त्वरित कार्यवाही की सराहना की परिजनों ने
वाराणसी। थाना भेलूपुर क्षेत्र के शंकुल धारा पोखरा निवासी प्रीति राजभर घर से नाराज होकर कहीं चली गई थी। किशोरी के लापता होने की सूचना मिलते ही खोजवा चौकी प्रभारी मनोज चौहान ने पुलिस टीम के साथ तत्काल तलाश शुरू कर दी।
पुलिस की सक्रियता और त्वरित कार्रवाई का परिणाम रहा कि महज कुछ घंटों के भीतर किशोरी को सकुशल खोज लिया गया। आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसे उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
सावन के पहले सोमवार के दिन अपनी पुत्री को सकुशल वापस पाकर उसकी मां भावुक हो गईं। उन्होंने चौकी प्रभारी मनोज चौहान और उनकी टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस की तत्परता से उनकी बेटी सुरक्षित वापस मिल गई, जिसके लिए वह जीवनभर आभारी रहेंगी।
क्षेत्रीय लोगों ने भी खोजवा चौकी पुलिस की त्वरित कार्रवाई और संवेदनशील कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी सक्रिय पुलिसिंग से आमजन का पुलिस पर विश्वास और मजबूत होता है।
