पिसौर नदी के पास चाची के घर जाने की बात कहकर निकली थी 14 वर्षीय रोजी
विक्की मध्यानी
वाराणसी। शिवपुर थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव से एक 14 वर्षीय नाबालिग के लापता होने का मामला सामने आया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
भवानीपुर निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी उम्र 14 वर्ष 9 अगस्त 2026 की सुबह करीब 9 बजे घर से निकली थी। उसने बताया था कि वह पिसौर नदी के पास चाची के घर जा रही है और थोड़ी देर में लौट आएगी।
सांवले रंग, 5 फुट कद और दुबली-पतली ने उस दिन काले रंग का सूट पहना था। तय समय पर घर न लौटने परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास हर जगह खोजबीन की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।
शिवपुर थाना प्रभारी ने बताया कि पिता की शिकायत के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। पुलिस टीम सीसीटीवी फुटेज और संभावित ठिकानों पर जानकारी जुटा रही है। नाबालिग का जल्द पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
