रिश्तों की मर्यादा हुई तार-तार : साली ने जीजा पर दुष्कर्म, मारपीट और जमीन हड़पने का लगाया आरोप

 रिश्तों की मर्यादा हुई तार-तार : साली ने जीजा पर दुष्कर्म, मारपीट और जमीन हड़पने का लगाया आरोप

Ai से प्रतिकात्मक चित्र 
विक्की मध्यानी

वाराणसी। जिस रिश्ते को समाज में सबसे पवित्र माना जाता है, उसी रिश्ते को कलंकित करने का एक हृदय विदारक मामला शिवपुर थाना क्षेत्र से सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने जीजा पर विश्वासघात, मारपीट और दुष्कर्म जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।


शिवपुर भटौली निवासी  काल्पनिक नाम  "प्रियंका" ने 12 जुलाई 2026 को थाना शिवपुर में तहरीर देकर बताया कि मेरी बहन मुझे हरहुआ बुला रही थी।तभी 7 जुलाई को उसका जीजा "राकेश पाण्डेय" उर्फ सोनू घर आया। और रास्ते में जरूरी काम का बहाना बनाकर वह उसे बहला-फुसलाकर तरना में प्रज्ञा स्टे नामक एक होटल के कमरे में ले गया। वहां उसने जबरदस्ती की और विरोध करने पर बेरहमी से पीटा। होटल कर्मी से मदद की गुहार लगाने पर भी कोई आगे नहीं आया। जान से मारने की धमकी देकर आरोपी उसे घर छोड़कर चला गया।


पीड़िता का कहना है कि 12 जुलाई को आरोपी फिर घर पहुंचा। दोबारा मारपीट कर उसे अपने साथ ले जाने का प्रयास किया। गला दबाकर गलत काम करने की कोशिश की। शोर सुनकर परिवार और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तब जाकर उसकी जान बची।


सबसे ज्यादा आहत करने वाली बात यह है कि पीड़िता ने आरोप लगाया कि एक महीने पहले जीजा ने जमीन खरीदने के नाम पर उससे कागजों पर दस्तखत करवा लिए। अब वही जमीन बेचकर उसे बेघर करने की साजिश रची जा रही है।


पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


इस घटना से पूरे इलाके में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि रिश्तों की आड़ में हुआ यह कृत्य समाज के लिए शर्मनाक है।



एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने