सेवानिवृत्त प्रोफेसर की पत्नी ने भतीजी के खिलाफ दी तहरीर

जेल से छूटते ही घर में घुसकर गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप


विक्की मध्यानी

वाराणसी।शिवपुर क्षेत्र के भोजूबीर आर्य नगर कॉलोनी निवासी उदय प्रताप कॉलेज के सेवा मुक्त लेक्चरर राजदेव सिंह की पत्नी श्यामा सिंह ने शिवपुर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

तहरीर में श्यामा सिंह ने बताया कि उनकी भतीजी कल्पना सिंह पत्नी स्व. रणधीर सिंह, निवासी ग्राम भगनपुरा थाना चौबेपुर, फर्जीवाड़े के मुकदमे में लगभग पौने दो माह जेल में रही। 29 जुलाई को रिहा होने के बाद वह पुत्र प्रशांत सिंह के साथ उनके घर पहुंची और जबरन प्रवेश का प्रयास किया।

आरोप है कि प्रशांत  ने गाली-गलौज करते हुए घर से बाहर निकलने पर जानलेवा हमला करने का प्रयास किया। क्षेत्रीय नागरिकों अनुसार इसी मकान को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है और कल्पना अपने पुत्र के साथ वर्षों से इसमें काबिज है। पुलिस तहरीर के आधार पर जांच कर रही है।

 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने