श्री स्वास्तिक मंदिर में आज दशम वार्षिक श्रृंगार महोत्सव

 भक्ति की बयार, दीपों की जगमग और भंडारे की गूंज से महकेगा स्वास्तिक गार्डन


विक्की मध्यानी





वाराणसी।आस्था का सैलाब और भक्ति का उल्लास। स्वास्तिक गार्डन स्थित श्री स्वास्तिक मंदिर आज अपने स्थापना के दसवें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। श्रावण कृष्ण द्वितीया, 31 जुलाई 2026 को दशम वार्षिक श्रृंगार महोत्सव श्रद्धा, संस्कार और समर्पण के साथ मनाया जा रहा है।

रात से ही मंदिर परिसर दुल्हन की तरह सज गया है। रंग-बिरंगी झालरें, गेंदा-गुलाब के हार और दीपों की लड़ियां मानो स्वर्ग को धरती पर उतार लाई हैं। गूंजते घंटों और भजनों के बीच भक्तों की भीड़ सुबह से ही दर्शन के लिए उमड़ रही है।

दो दिवसीय आयोजन की शुरुआत कल से

समिति के अनुसार महोत्सव का शुभारंभ 30 जुलाई को कलश यात्रा, सुंदरकांड पाठ और अखंड रामायण से हुआ। रामचरितमानस के समापन पर शिवलिंग का विशेष रुद्राभिषेक किया गया। इसके उपरांत सत्यनारायण भगवान की कथा, देवपूजन और विशाल भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

आज 31 जुलाई का दिव्य कार्यक्रम

दोपहर 12.30 बजे तक  अखंड रामचरितमानस पाठ - प्रभु श्रीराम के चरित्र का गुणगान  

 दोपहर 1 बजे से 3.30 बजे तक: भगवान का भव्य वार्षिक श्रृंगार एवं रुद्राभिषेक - वैदिक मंत्रों से गुंजेगा परिसर  

 दोपहर 3.30 बजे से 4.30 बजे तक : श्री सत्यनारायण भगवान की कथा - सुख-समृद्धि की कामना  शाम 4.30 बजे से 5.30 बजे तक : पूर्णाहुति एवं हवन - आहुतियों के साथ विश्व कल्याण की प्रार्थना  

 शाम 5.30 बजे से 6 बजे तक : शास्त्रीय नृत्य नाटिका "सती दहन" - ख्यात कलाकारों द्वारा भावपूर्ण प्रस्तुति  

शाम 6 बजे से 7 बजे तक : भक्तों में प्रसाद वितरण  

- शाम 7 बजे से : महाप्रसाद भंडारा - सभी के लिए प्रसाद की व्यवस्था  

स्वास्तिक गार्डनिया के अध्यक्ष डॉ. विपीन सिंह ने कहा कि "यह महोत्सव केवल आयोजन नहीं, बल्कि एकता और भाईचारे का प्रतीक है।" उन्होंने बताया कि इस वर्ष परिसर के 200 से 250 परिवारों के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों से भी हजारों भक्त शामिल हो रहे हैं।

आयोजन को सफल बनाने में सचिव शैलेंद्र प्रधान, कोषाध्यक्ष ईश्वर सिंह, संरक्षक पवन सिंह, अनंत सिंह, टावर प्रतिनिधि रेनू सिंह, निर्मल साहनी, प्राची सिंह, पल्लवी गुप्ता, डॉ. प्रकाश सिंह, विनोद सिंह, प्रेम सिंह, डॉ. एस.के. साहनी, उदय सिंह सहित पूरी समिति दिन-रात जुटी हुई है।

आयोजकों ने सभी धर्मप्रेमियों से विनम्र अपील की है कि वे परिवार सहित पधारकर इस पुनीत अवसर का साक्षी बनें और प्रभु कृपा प्राप्त करें।



एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने