शैलेश पांडेय ने केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का किया स्वागत, समरसता संकल्प अभियान में शामिल होने पहुंचे काशी
बाबतपुर, वाराणसी। भारत सरकार के कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल समरसता संकल्प अभियान कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बुधवार को वाराणसी पहुंचे। बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
भाजपा के प्रोटोकॉल प्रभारी एवं भाजपा किसान मोर्चा काशी क्षेत्र के क्षेत्र उपाध्यक्ष शैलेश पांडेय ने केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का स्वागत किया। इस दौरान भाजपा के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
केंद्रीय मंत्री एयरपोर्ट से समरसता संकल्प अभियान के निर्धारित कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए रवाना हुए। अभियान के तहत सामाजिक समरसता, संगठन की मजबूती और जनसंपर्क से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
