गुलाब बाग में हर बूथ पर चला वृक्षारोपण, सीएम योगी के जन्मदिन पर बांटी गई मिठाई
विक्की मध्यानी
वाराणसी।विश्व पर्यावरण दिवस पर शुक्रवार को भाजपा महानगर ने "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत गुलाब बाग स्थित पार्टी कार्यालय में पौधारोपण कर प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया। कार्यकर्ताओं ने हरियाली बढ़ाने और धरती बचाने की शपथ ली।
महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह पहल केवल पौधारोपण नहीं, बल्कि मातृशक्ति का सम्मान और पर्यावरण रक्षा का जनांदोलन है। उन्होंने नागरिकों से ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने की अपील की। बताया कि महानगर के सभी बूथों पर आज अभियान चलाया गया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। महानगर अध्यक्ष ने सीएम के चित्र पर मिठाई अर्पित कर शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम का संयोजन अशोक यादव, बृजेश चौरसिया, अनुपम गुप्ता व दिलीप साहनी ने किया। इस दौरान आत्मा विश्वेश्वर, साधना वेदांती, रचना अग्रवाल, गीता शास्त्री, राहुल सिंह, अशोक पटेल, जगदीश त्रिपाठी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

