मौके से सीसीटीवी डीवीआर भी उड़ा ले गए बदमाश, रात में गश्त न होने से बड़ा आक्रोश
विक्की मध्यानी
वाराणसी।शिवपुर थाना क्षेत्र के गणेशपुर तरना स्थित नव साधना कांवेंट स्कूल के सामने ट्रैक्टर व्यवसायी के बंद मकान में चोरों ने ताला तोड़कर ढाई से तीन करोड़ के हीरे-सोने-चांदी के आभूषण व 1 लाख 90 हजार नकद पार कर दिए। यह वाराणसी की अब तक की सबसे बड़ी चोरी बताई जा रही है। मेरठ में तैनात GST कमिश्नर शैलेन्द्र सिंह के ससुराल में हुई इस वारदात से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
प्रार्थी विनोद पुत्र सरयू प्रसाद निवासी नवलाबाग ने बताया कि उनका मकान किराए पर दिया गया था। 2-6-26 की रात करीब 2 बजे चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। चोर पहचान छिपाने के लिए घर में लगा CCTV का DVR भी उखाड़कर ले गए। हालांकि अगल-बगल लगे कैमरों में उनकी आवाजाही कैद हो गई है।
सूचना पर पड़ोसी राजेश कुमार मौके पर पहुंचे। उनका कहना है कि रात में कुछ संदिग्ध लोग घर के बाहर घूम रहे थे, टोकने पर फरार हो गए।
स्थानीय लोगों ने रात में पुलिस गश्त न होने पर नाराजगी जताई। उनका कहना है कि गश्त न होने से इलाके में आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं।
मौके पर DCP प्रमोद कुमार, DCP वरुण जॉन, ADCP क्राइम, ACP कैंट, SOG-2 प्रभारी, प्रभारी निरीक्षक शिवपुर अजीत वर्मा व चौकी प्रभारी तरना रोहित सिंह ने पहुंचकर जांच-पड़ताल की। पुलिस CCTV फुटेज खंगालकर बदमाशों की तलाश में जुटी है। शिवपुर थाने में तहरीर देकर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।

