शिलान्यास के बाद रातों-रात टूटा शिलापट्ट: सियासी रंजिश या श्रेय की लड़ाई?

नारायणपुर में विकास कार्य पर अराजकतत्वों का हमला

विक्की मध्यानी

वाराणसी। शिवपुर के नारायणपुर वार्ड-31 के लक्ष्मणपुर में विकास की राह में रोड़ा अटकाने की निंदनीय कोशिश हुई है। सीवर पाइप लाइन के शिलान्यास के कुछ ही घंटे बाद असामाजिक तत्वों ने शिलापट्ट तोड़ डाला। घटना से क्षेत्र में आक्रोश है।

14 जून को लक्ष्मणपुर मेन रोड पर महापौर अशोक कुमार तिवारी ने सीवर लाइन कार्य का शिलान्यास किया था। पार्षद संदीप रघुवंशी के मुताबिक, कार्यक्रम के बाद रात में ही अज्ञात लोगों ने शिलापट्ट को क्षतिग्रस्त कर दिया।

आखिर क्यों टूटा शिलापट्ट? 

स्थानीय चर्चा है कि विकास कार्यों के श्रेय को लेकर कुछ लोग नाराज चल रहे थे। सियासी वर्चस्व और नाम की होड़ में इस तरह की हरकत की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

पार्षद संदीप रघुवंशी ने इसे सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के साथ विकास बाधित करने और माहौल बिगाड़ने की साजिश करार दिया है। शिवपुर थाने में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू हो गई है।

पुलिस का कहना है कि जल्द ही दोषियों को चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई होगी। वहीं स्थानीय लोगों ने मांग की है कि विकास विरोधी तत्वों को बख्शा न जाए।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने