सूर्य सरोवर, बी.एल.डब्ल्यू. परिसर में हरियाली का संकल्प: जन-जागरूकता बढ़ाने को आगे आई LIC HFL
विक्की मध्यानी
वाराणसी। LIC Housing Finance Limited ने अपने 37वें स्थापना दिवस को ‘हरित उत्सव’ के रूप में मनाते हुए पर्यावरण संरक्षण और कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। संस्था ने बी.एल.डब्ल्यू., वाराणसी स्थित सूर्य सरोवर परिसर में 101 छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण कर ‘ग्रीन वाराणसी-क्लीन वाराणसी’ अभियान को गति दी।
संस्था प्रत्येक वर्ष अपने स्थापना दिवस पर सामाजिक सरोकारों से जुड़ी गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभाती रही है। इसी श्रृंखला में आयोजित इस वृक्षारोपण अभियान का मूल उद्देश्य हरित आवरण बढ़ाना, पारिस्थितिक संतुलन सुदृढ़ करना तथा आमजन को पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बनाना* रहा।
इस पुनीत अवसर पर बी.एल.डब्ल्यू. के जनसंपर्क अधिकारी श्री राजेश कुमार एवं श्री राजीव कुमार राय सहित कई गणमान्य प्रतिनिधियों ने सहभागिता कर कार्यक्रम को गरिमा प्रदान की। LIC Housing Finance की ओर से क्लस्टर हेड श्री अनिल कुमार यादव एवं आंचलिक प्रबंधक श्री शैलेंद्र बिष्ट के मार्गदर्शन में मनीष लालवानी, मोना पाल, दीपक सिन्हा, शिवा श्रीवास्तव, गोपाल बरनवाल, अमित सिंह, चंदन पाण्डेय, सतीश कुमार तथा शशिकांत चौबे ने सक्रिय योगदान दिया।
कार्यक्रम का संयोजन एवं जानकारी संस्था के प्रतिनिधि जय लालवानी द्वारा साझा की गई। संस्था ने संकल्प लिया कि रोपे गए पौधों का नियमित संरक्षण कर उन्हें वृक्ष का रूप दिया जाएगा, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वायु और स्वस्थ पर्यावरण मिल सके।

