मंदिर से घंटा चोरी का खुलासा, शिवपुर पुलिस ने आरोपी दबोचा

 मंदिर से घंटा चोरी का खुलासा, शिवपुर पुलिस ने आरोपी दबोचा  

विक्की मध्यानी

पीली धातु का घंटा और नकदी बरामद, ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत हुई गिरफ्तारी

वाराणसी। शिवपुर थाना पुलिस ने मंदिर में हुई चोरी की घटना का तेजी से पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से चोरी गया पीली धातु का घंटा और 200 रुपये नकद बरामद हुए हैं।पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में चल रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत यह कार्रवाई की गई। 24 जून को मंदिर उन्ची क्षेत्र से 44 वर्षीय मुकेश गिरी को दोपहर करीब 3:37 बजे पकड़ा गया। आरोपी कैथी, थाना चौबेपुर का रहने वाला है।इसी दिन वादी की तहरीर पर थाना शिवपुर में मु0अ0सं0 286/2026 धारा 305(D), 331(3), 317(2) बीएनएसएस के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। विवेचना उ0नि0 जगनारायण कर रहे थे। साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी को मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने चोरी स्वीकार की है।आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस सफलता में उ0नि0 जगनारायण और म0उ0नि0 प्रतिभा शाही की अहम भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने टीम की तत्परता की सराहना की है।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने