पुलिस लाइन में मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, कमिश्नर ने जवानों संग किया योग

 पुलिस आयुक्त बोले: योग हमारी संस्कृति और स्वस्थ जीवन का आधार, इसे दिनचर्या में शामिल करें


विक्की मध्यानी

वाराणसी। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार को पुलिस लाइन कमिश्नरेट वाराणसी में भव्य सामूहिक योग सत्र का आयोजन किया गया। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल की अगुवाई में वरिष्ठ अधिकारियों, पुलिसकर्मियों व अन्य स्टाफ ने एक साथ योगाभ्यास कर स्वस्थ और अनुशासित समाज का संदेश दिया।

इस वर्ष की थीम “Yoga For Health Ageing” एवं संदेश “हमारी संस्कृति, हमारा योग, हमारा गौरव” के अनुरूप कार्यक्रम की शुरुआत ओम् ध्वनि व सूर्य नमस्कार से हुई। इसके बाद योग प्रशिक्षक ने सूर्य नमस्कार, भ्रामरी, शीतली, अनुलोम-विलोम प्राणायाम, पद्मासन, सर्वांगासन समेत विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया।

इस मौके पर पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने कहा कि योग भारत की गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत और स्वस्थ जीवन का आधार है। नियमित योग न केवल तन और मन को सुदृढ़ करता है, बल्कि सकारात्मक और सशक्त समाज के निर्माण में भी अहम भूमिका निभाता है। उन्होंने सभी अधिकारियों व जवानों से आह्वान किया कि स्वयं योग करें और अपने परिवार व समाज को भी इसके लिए प्रेरित करें, ताकि एक स्वस्थ व अनुशासित समाज की स्थापना हो सके।



एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने