रोहनियां व्यापारी हत्याकांड का खुलासा करने वाली टीम पर बरसा इनाम, कमिश्नर ने थपथपाई पीठ

   


मुठभेड़ में दो बदमाशों को दबोचने वाली एसओजी-थाना पुलिस को मिले एक लाख नगद, कमिश्नर बोले- यूं ही रखो अपराध पर अंकुश

वाराणसी। पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने सोमवार को उन जांबाजों को सलाम किया, जिन्होंने अवलेशपुर के व्यापारी जितेन्द्र पटेल की सनसनीखेज हत्या की गुत्थी सुलझाकर कातिलों को सलाखों के पीछे पहुंचाया। कमिश्नरेट कार्यालय में हुए समारोह में हत्या में शामिल गैंग के 5 शातिरों को गिरफ्तार करने वाली एसओजी, रोहनियां थाना और वरुणा जोन की संयुक्त टीम को एक लाख रुपये नगद, प्रशस्ति-पत्र और स्मृति-चिह्न से नवाजा गया।  


इस गैंग के दो बदमाशों को पुलिस ने जान पर खेलकर मुठभेड़ में दबोचा था। टीम के हौसले, तालमेल और तेज तर्रार कार्रवाई पर कमिश्नर ने कहा कि यही असली पुलिसिंग है। चंद दिनों में जघन्य वारदात का खुलासा कर टीम ने साबित कर दिया कि वाराणसी पुलिस अपराधियों के लिए काल है।  


श्री अग्रवाल ने सभी जवानों को बधाई देते हुए कहा कि आपकी तत्परता से ही जनता का भरोसा मजबूत होता है। इसी जुनून और ईमानदारी से अपराधियों की कमर तोड़ते रहो, ताकि शहर में अमन-चैन कायम रहे।  

इनाम की बरसात: एसओजी प्रभारी और रोहनियां थाना प्रभारी को ₹25,000-₹25,000 मिले। खुलासे में अहम रोल निभाने वाले हर जवान को ₹10,000-₹10,000 नगद दिए गए।  

सम्मान पाने वाले जांबाज:

एसओजी:उपनिरीक्षक गौरव कुमार सिंह प्रभारी एसओजी, उपनिरीक्षक आयुष पाण्डेय, कांस्टेबल मनीष बघेल, कांस्टेबल अंकित मिश्रा।  

थाना रोहनियां: निरीक्षक राजू सिंह थाना प्रभारी, उपनिरीक्षक भरत चौधरी।  

वरुणा जोन: उपनिरीक्षक गौरव कुमार सिंह – थाना शिवपुर।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने