डॉक्टर्स-डे पर काशी डेंटल केयर में निःशुल्क दंत परामर्श शिविर, सैकड़ों मरीजों को मिल रहा है लाभ

 डॉ. अमित सिंह बोले- समय-समय पर लगेंगे शिविर, पान-गुटखा से मुंह के कैंसर का खतरा, मुस्कुराहट ही सबसे बड़ी दवा  

विक्की मध्यानी

वाराणसी। डॉक्टर्स-डे के उपलक्ष्य में बुधवार को शिवपुर स्थित गिलट बाजार के काशी डेंटल केयर में विशेष निःशुल्क दंत जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के सैकड़ों नागरिकों ने स्वास्थ्य लाभ लिया।  



क्लिनिक के संचालक एवं वरिष्ठ दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित कुमार सिंह BDS, MIDA को मरीज और परिचित प्यार से ‘डॉक्टर हँसमुख’ के नाम से बुलाते हैं। उनका मानना है कि उनका काम केवल दांतों का इलाज करना नहीं, बल्कि लोगों के मन से उदासी मिटाना भी है। क्लिनिक में वह मरीजों के दांत देखते हैं और बाहर दो पल की बातचीत में ही गंभीर चेहरे पर हंसी ले आते हैं।  



डॉ. सिंह ने कहा कि सामाजिक दायित्व के तहत यह शिविर आयोजित किया गया। डॉक्टर्स-डे पर सारी व्यवस्थाएं सुचारु रहीं। शिविर में मुफ्त जांच के साथ रूट कैनाल, फिलिंग सहित सभी उपचारों पर 40% तक की रियायत दी गई।  


मौखिक स्वास्थ्य पर बात करते हुए उन्होंने आगाह किया कि पान-गुटखा और तंबाकू का सेवन मुंह के कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को न्योता देता है। इससे बचना ही सबसे बेहतर उपाय है। उन्होंने सुझाव दिया कि भोजन से पहले कुल्ला अवश्य करें और दांतों पर पीले या काले निशान दिखते ही फौरन विशेषज्ञ को दिखाएं, नहीं तो दर्द, मसूड़ों की सूजन और पायरिया जैसी दिक्कतें बढ़ सकती हैं।  


उन्होंने कहा कि स्वस्थ दांतों के लिए दिन में दो बार ब्रश और समय-समय पर दंत परीक्षण जरूरी है। शिविर में इलाज के साथ-साथ दांतों से जुड़े मिथकों को भी दूर किया गया।  


डॉ. अमित सिंह ने बताया कि आज के दौर में तनाव, हाई ब्लड प्रेशर और डिप्रेशन आम हो गए हैं। ऐसे में जो इंसान अपने व्यवहार से सामने वाले को हंसा दे, वह किसी दवा से कम नहीं। इसी वजह से लोग उन्हें ‘हँसमुख डॉक्टर’ कहते हैं। उन्होंने वादा किया कि कमजोर वर्ग तक बेहतर इलाज पहुंचाने के लिए ऐसे निःशुल्क शिविर समय-समय पर लगते रहेंगे। कोरोना काल में भी उन्होंने जरूरतमंदों का साथ निभाया था।  


इस अवसर पर डॉ. श्री राम सिंह, बंटी लालवानी, कर्मवीर सिंह, अंशुमान सिंह, मनीष सिंह समेत क्षेत्र के समाजसेवी व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने डॉ. सिंह की सेवाभावना की प्रशंसा की।  


डॉक्टर्स-डे पर डॉ. अमित सिंह के करीबी मित्रों और शुभचिंतकों ने सोशल मीडिया सहित विभिन्न माध्यमों से बधाई संदेश भेजे। इस मौके पर विक्की मध्यानी ने कहा, “डॉ. अमित जैसे जिंदादिल और सेवाभावी डॉक्टर ही समाज की असली ताकत हैं। उनसे हर मुलाकात में अपनापन और सम्मान मिलता है।”  


डॉक्टर्स-डे के अवसर पर डॉ. अमित सिंह समेत सभी चिकित्सकों को हार्दिक शुभकामनाएं।  



एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने